भागलपुर, जनवरी 12 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चुनिहारी टोला स्थित राणी सती मंदिर में श्री दादी सेवा समिति के तत्वावधान में सोमवार को साल का पहला मंगलपाठ श्रद्धा और भक्ति के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर चुनरी उत्सव, गजरा उत्सव और मेहंदी उत्सव का आयोजन किया गया। मंगलपाठ प्रभारी मनोज चूड़ीवाला ने बताया कि राणी सती मंदिर में यह मंगल पाठ पिछले 25 वर्षो से नियमित रूप से आयोजित किया जा रहा है। मौके पर समिति अध्यक्ष अनिल खेतान, ओमप्रकाश कनोडिया, अरुण खेत्रीवाल, पंकज जलन, मोनिका केजरीवाल, अनीता, सरिया, रेनू झुनझुनवाला आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...