मैनपुरी, मार्च 24 -- औरंगजेब पर छिड़ी बहस में अब राणा सांगा की एंट्री हो गई है। 22 मार्च को सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने विवादित बयान दिया। बयान से हिंदू संगठनों में रोष व्याप्त है। सपा सांसद के विवादित बयान को लेकर करणी सेना के जिलाध्यक्ष शंकर सिंह भदौरिया के नेतृत्व व विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री कमलेंद्र सिंह चौहान की मौजूदगी में आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने नगर के सब्जी मंडी रोड पर सपा सांसद का पुतला फूंक कर अपना रोष जताया और उनके खिलाफ नारेबाजी की। करणी सेना व विहिप के पदाधिकारियों ने सपा के विवादित बयान को राजपूत समाज व हिंदुओं का अपमान बताया। इस अवसर पर विहिप के ठाकुर परमाल सिंह, ओमपाल सिंह तोमर, पूर्व मंडल अध्यक्ष ठाकुर उरवीर सिंह, डा. राहुल वैस, मोनू ठाकुर, राघवेंद्र ठाकुर, आशू मिश्रा, विष्णु चौहान, विकास भदौरिया, विजय सिंह, बृजेश च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.