फिरोजाबाद, मार्च 26 -- सपा के राज्यसभा सांसद द्वारा राणा सांगा पर दिए बयान को लेकर एमपी-एमएलए कोर्ट में बुधवार को परिवाद दाखिल हुआ है। कोर्ट ने परिवाद दर्ज कर सुनवाई हेतु अग्रिम तिथि 22 अप्रैल नियत की है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय सचिव अधिवक्ता दलवीर सिंह तोमर पुत्र शिवप्रताप सिंह तोमर निवासी ग्राम धुआपुर कौरारा बुजुर्ग थाना जसराना ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, विशेष न्यायाधीश एमपी एमएलए कोर्ट निधि यादव के न्यायालय में रामजीलाल सुमन पुत्र गजाधर सिंह निवासी 1/1 संजय पैलेस थाना हरी पर्वत, आगरा के विरुद्ध परिवाद दाखिल किया है। दलवीर सिंह का कहना है सपा सांसद के बयान से राणा सांगा, उनके वंशजों और पूरे हिन्दू समुदाय की प्रतिष्ठा को गम्भीर नुकसान पहुंचा है। वह घटना की रिपोर्ट करने थाने गए तो थाना पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.