लखनऊ, मार्च 23 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता यूथ इन एक्शन की ओर से भगत सिंह के शहादत दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ यूनिवर्सिटी के मालवीय सभागार किया गया। कार्यक्रम में आल इंडिया एन्टी टेरर फ्रंट के चेयरमैन मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने समाजवादी पार्टी पर जम कर निशाना साधा। सपा सांसद रामजी लाल सुमन के राणा सांगा पर दिए गए विवादित बयान पर बिट्टा ने कड़ी आपत्ति जताई एवम साथ ही साथ खालिस्तान के विरोध में अपने विचार रखे। उन्होंने पंजाब के अस्थिर दिनों के अपने अनुभवों को भी साझा किया और पुरजोर तरीके से खालिस्तान का विरोध किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आये प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी को राणा सांगा पर विवादित बयान देने वाले व्यक्ति को पार्टी से बाहर करना चाहिए। कार्यक्रम के संयोजक एवम यूथ इन एक्शन के राष्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.