बदायूं, मार्च 24 -- राजपूत राणा सांगा पर की गई अशोभनीय टिप्पणी से गुस्साए क्षत्रिय समाज के युवाओं ने सपा नेता रामजी लाल सुमन का पुतला जलाकर गुस्से का इजहार किया। इस अवसर पर युवा नेता अमित प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार को महापुरुषों का अपमान करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। गुस्साए क्षत्रियों ने कहा कि वह राजपूत राणा सांगा के अपमान पर चुप नहीं बैठेंगे। राजपूतों ने देश की रक्षा की खातिर बलिदान दिए हैं। आज भी उन्हीं महापुरुषों का खून उनकी रगों में दौड़ रहा है। वह देश की आन वान शान की खातिर अपने प्राण न्यौछावर करने को तैयार हैं। इस अवसर पर गिरीश सिसौदिया, किशन शर्मा, राजीव गोयल, विश्नू सोलंकी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.