गंगापार, मार्च 31 -- भाजपा युवा मोर्चा और राजपूत संगठन के युवा कार्यकर्ताओं ने वीर राणा सांगा पर की गयी अभद्र टिप्पणी पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए जमकर नारेबाजी की। मांडा के ग्राम पंचायत चकडीहा में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा भारत के महान वीर योद्धा राणा सांगा पर अभद्र टिप्पणी करने के विरोध में एक जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। राजपूत संगठन के कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, राणा सांगा अमर रहें और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। युवाओं ने कहा कि राणा सांगा जी के सम्मान में शरीर की अंतिम सांस तक लड़ेंगे। वीर योद्धाओं के ऊपर ऐसी अभद्र और तर्कहीन टिप्पणी किया जाएगा, तो हम लोग कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। विरोध प्रदर्शन में अभय तिवारी मंडल उपाध्यक्ष बीजेपी युवा मोर्चा, शेर सिंह, किशन सिंह, अभय प्रताप सिंह, सौरभ स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.