नई दिल्ली, मार्च 27 -- अपने घर पर हमले के बाद समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन ने गुरुवार को एक बार फिर दोहराया कि मैंने राणा सांगा को लेकर कोई गलत बयान नहीं दिया था। सुमन ने कहा कि राणा सांगा ने ही बाबर को इब्राहिम लोदी को हराने के लिए हिंदुस्तान बुलाया था। सुमन ने यह भी कहा कि बयान देने का मतलब किसी की भावना को ठेस पहुंचाना नहीं था। कहा कि मैं सामाजिक सदभावना का व्यक्ति हूं। इसी आधार पर राजनीति की है और आगे भी करूंगा। सुमन ने यह भी कहा कि मेरा बयान ऐतिहासिक संदर्भों को लेकर है। बयान पर माफी मांगने का तो सवाल ही नहीं है। सुमन ने अपने घर पर हमले को लेकर राज्यसभा के उपसभापति को पत्र लिखा है और सुरक्षा बढ़ाने की मांग भी की है। गौरतलब है कि सपा सांसद के राणा सांगा पर दिए गए बयान को लेकर करणी सेना ने आक्रोश जताते हुए आगरा में बुधवार को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.