आगरा, फरवरी 13 -- राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन की राणा सांगा पर कथित विवादित टिप्पणी से जुड़े सिविल रिवीजन पर शुक्रवार को अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान विपक्षी संख्या एक, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अधिवक्ता रईसुद्दीन ने स्वास्थ्य खराब होने का हवाला देते हुए स्थगन प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए लोकेश कुमार ने मामले में शेष बहस के लिए 23 फरवरी की तिथि नियत की है। वादी अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने बताया कि अगली सुनवाई पर बहस पूरी की जाएगी। उल्लेखनीय है कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और सांसद रामजीलाल सुमन को विपक्षी बनाते हुए सिविल रिवीजन दाखिल किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...