आगरा, फरवरी 23 -- राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन की राणा सांगा पर कथित विवादित टिप्पणी से जुड़े सिविल रिवीजन पर सोमवार को अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान विपक्षी संख्या एक, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अधिवक्ता रईसुद्दीन की ओर से बीमारी का हवाला देते हुए पुन: स्थगन प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए लोकेश कुमार ने मामले में शेष बहस के लिए 10 मार्च की तिथि नियत की है। वादी अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने बताया कि जुलाई 2025 में सिविल अदालत में मामले को प्रतिनिधि वाद के रूप में दर्ज करने का प्रार्थना पत्र दिया था। जिसे अदालत ने खारिज कर दिया। तब वादी ने सिविल रिवीजन सत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया था। उल्लेखनीय है कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और सांसद रामजीलाल सुमन को विपक्षी बनाते हुए सिविल रिवीज...