आगरा, फरवरी 4 -- राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन की राणा सांगा पर विवादित टिप्पणी से जुड़े मामले में प्रस्तुत सिविल रिवीजन में आदेश 1 नियम 8 सिविल प्रक्रिया संहिता पर बुधवार को न्यायालय में बहस हुई। दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी दलीलें और तर्क प्रस्तुत किए। विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए लोकेश कुमार ने शेष बहस के लिए 13 फरवरी की तिथि नियत की है। वादी अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने तर्क दिया कि विपक्षी संख्या 2 रामजीलाल सुमन द्वारा राणा सांगा पर बाबर को भारत में बुलाने का आरोप लगाते हुए दिया गया बयान अपमानजनक है, जिससे कई लोगों की भावनाएं आहत हुईं। वहीं विपक्षी संख्या 2 के अधिवक्ता ने आपत्ति जताते हुए कहा कि रामजीलाल सुमन सांसद हैं और उनका बयान संसद में दिया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि आदेश 1 नियम 8 सीपीसी का प्रार्थना पत्र वाद दायर करते समय प्रस्तुत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.