आगरा, अप्रैल 10 -- आगरा के गढ़ी रामी (एत्मादपुर) में 12 अप्रैल को मनाई जाने वाली राणा सांगा की जयंती को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस ने हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए पुलिस ने बड़ी संख्या में डंडे, हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर खरीदे हैं। राणा सांगा की जयंती को लेकर गुरुवार की शाम पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में दंगा नियंत्रण का रिहर्सल किया गया। पुलिस ने अश्रु गैस के गोले भी दागे। अपर पुलिस आयुक्त संजीव त्यागी का कहना है कि आयोजन शांति से होगा। पुलिस ने पूरी तैयारी कर रखी है। अपर पुलिस आयुक्त संजीव त्यागी ने बताया कि 26 मार्च को मुख्यमंत्री शहर में थे। करणी सेना ने सपा सांसद रामजीलाल सुमन के घर बवाल किया था। उस दिन पुलिस को बवाल की आशंका नहीं थी। बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी मुख्यमंत्री की सुरक्षा में थे। इस बार प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.