आगरा, अप्रैल 10 -- आगरा के गढ़ी रामी (एत्मादपुर) में होने वाले आयोजन को लेकर पुलिस अलर्ट है। हर परिस्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। बड़ी संख्या में डंडे, हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर खरीदे गए हैं। गुरुवार की शाम पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में दंगा नियंत्रण का रिहर्सल किया गया। पुलिस ने अश्रु गैस के गोले भी दागे। अपर पुलिस आयुक्त संजीव त्यागी का कहना है कि आयोजन शांति से होगा। पुलिस ने पूरी तैयारी कर रखी है। अपर पुलिस आयुक्त संजीव त्यागी ने बताया कि 26 मार्च को मुख्यमंत्री शहर में थे। करणी सेना ने सपा सांसद रामजीलाल सुमन के घर बवाल किया था। उस दिन पुलिस को बवाल की आशंका नहीं थी। बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी मुख्यमंत्री की सुरक्षा में थे। इस बार पुलिस ने कार्यक्रम के मद्देनजर ही सुरक्षा प्लान तैयार किया है। पुलिस को आयोजनों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.