लखनऊ, मार्च 23 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता राज्यसभा में सपा सांसद रामजी लाल सुमन की राणा सांगा पर टिप्पणी से उठा सियासी तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बयान पर सपा सांसद का बचाव किया तो वह उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और यूपी भाजपा ने निशाने पर आ गए। केशव प्रसाद मौर्य ने तो राणा सांगा के अपमान और औरगंजेब के गुणगान को ही समाजवादी पार्टी की पहचान बता डाला। उपमुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' पर जारी बयान में कहा कि राणा सांगा का अपमान, औरंगजेब का गुणगान, यही सपा की राजनीति और इनके मुखिया अखिलेश यादव की असली पहचान है। देश के महापुरुषों का बार-बार अपमान और देश के दुश्मनों का सम्मान कर के सपा ने अपने अंत का रास्ता खुद चुन लिया है। उन्होंने कहा कि अब जनता ब्याज समेत हिसाब चुकता क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.