हाजीपुर, मई 10 -- महनार। संवाद सूत्र बापू सभागार में शुक्रवार को राणा-भामाशाह सम्मेलन में भाग लेने के लिए महनार से भारी संख्या में लोग पटना रवाना हुए। इसका नेतृत्व अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जय सिंह राठौर ने किया। हर कोई महाराणा प्रताप और भामाशाह की जय का जयघोष करते हुए महनार से सम्मेलन में भाग लेने के लिए कूच किया। लोगों ने बताया कि बापू सभागार पटना में महाराणा प्रताप और भामाशाह के संबंध को जीवंत रखने के लिए राणा-भामाशाह सम्मेलन का आयोजन देश में पहली बार बिहार में होने जा रहा है। यह सम्मेलन देश में पहले हो जाना चाहिए था, जहां देश के स्वाभिमान की बात आती है, वहां महाराणा प्रताप का पहले नाम आता है और जहां देश के लिए महादान और संबंध की बात आती है, वहां भामाशाह का नाम आता है। अतीत की जानकारी नयी पीढ़ी को होना जरूरी है। अपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.