गढ़वा, जनवरी 9 -- कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के राणाडीह गांव में आयोजित होने वाले श्री रामचरितमानस नवाह्न परायण पाठ महायज्ञ की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह भव्य धार्मिक अनुष्ठान 24 जनवरी से प्रारंभ होकर 1 फरवरी 2026 तक चलेगा। यह यज्ञ लगातार 36वें मानस अधिवेशन के आयोजन का रिकॉर्ड राणाडीह गांव बनाने जा रहा है। यह पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। यज्ञ समिति द्वारा यज्ञ मंडप एवं पूरे यज्ञ परिसर की साफ-सफाई, रंग-रोगन एवं सजावट का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। साथ ही यज्ञ में अधिक से अधिक श्रद्धालुओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए सघन जनसंपर्क अभियान भी सफलतापूर्वक संपन्न किया गया है। ग्रामीणों के अनुसार यज्ञ के सफल एवं निर्विघ्न आयोजन के लिए गांव के लोग हर वर्ष उदार हृदय से अपना अंशदान समर्पित करते हैं। शास्त्रीय परंपरा के अनु...