भागलपुर, अप्रैल 14 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आनंदगढ़ कॉलोनी स्थित परिणय भवन में रविवार को राढ़ी बांधव समिति के शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए समाज के लोगों और प्रतिनिधियों ने भाग लिया। वंदना सिन्हा, रुचि सिन्हा और अर्चना सिन्हा ने कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से किया। नीता घोष ने सरस्वती वंदना और कुलगीत प्रस्तुत किया। सृष्टि दास, अर्जिता दास, विदिशा घोष, आरोही घोष और श्रेया सिन्हा ने शास्त्रीय नृत्यों की प्रस्तुति दी। श्रवण सिन्हा, सृजिका कुमारी और नीता घोष के गायन ने श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। साथ ही मोहित राय की कविता पाठ को भी खूब सराहा गया। समिति के पूर्व सचिव देवव्रत घोष ने कहा कि आज हमें अपनी खो रही राजनीतिक शक्ति को फिर से प्राप्त करने के लिए कमर कसनी होगी। समिति अध्यक्ष दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.