हमीरपुर, दिसम्बर 5 -- राठ, संवाददाता। राठ-गरौठा-गुरसराय-झांसी मार्ग के दिन बहुरने वाले हैं। 35.180 किमी के इस मार्ग का जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। इसके निर्माण के लिए शासन ने 155.51 लाख रुपये की मंजूरी दे दी। जिसमें पहली किश्त के रूप में 23.32 लाख की धनराशि अवमुक्त की है। झांसी और हमीरपुर जनपद को जोड़ने वाले राठ-गरौठा गुरसराय-झांसी मार्ग 35.810 किलोमीटर लंबी सड़क बरसों से निर्माण कार्य की राह देख रही है। सड़क पर गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को चलने में काफी दिक्कत हो रही थी। इस सड़क के निर्माण की मांग कई वर्षों से चली आ रही है। विधायक मनीषा अनुरागी ने इस सड़क के चौड़ीकरण और पुनर्निर्माण की मांग की थी। लोक निर्माण विभाग में इसका प्रस्ताव शासन को भेजा। शासन ने सड़क के लिए एक अरब 55 करोड़ 51 लाख 29 हजार रुपये की धनराशि रोड निर्माण को स्वीकृत ...