हरिद्वार, जनवरी 9 -- अंकिता भंडारी प्रकरण से जोड़कर वायरल किए गए कथित ऑडियो विवाद ने एक बार फिर सियासी और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज कर दी है। अभिनेत्री उर्मिला सनावर के बाद शुक्रवार को पूर्व विधायक सुरेश राठौर एसआईटी के सामने पेश हुए। हरिद्वार स्थित एसओजी कार्यालय में एसआईटी ने उनसे करीब साढ़े पांच घंटे तक पूछताछ की। दोपहर लगभग दो बजे शुरू हुई पूछताछ शाम साढ़े सात बजे तक चली। एसआईटी ने भाजपा से निष्कासित पूर्व विधायक से 100 से अधिक सवाल पूछे। इसके बाद राठौर ने पूरे मामले को साजिश बताते हुए कहा कि कथित ऑडियो प्रकरण के पीछे उर्मिला सनावर की भूमिका है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि सच्चाई सामने आने पर सभी तथ्य स्वतः स्पष्ट हो जाएंगे। एसआईटी इस पूरे मामले में हर पहलू को खंगाल रही है। दोनों पक्षों के बयान, तकनीकी सा...