बेगुसराय, दिसम्बर 3 -- बखरी, निज संवाददाता। राटन पंचायत के उदनचक गांव में नल-जल योजना पिछले करीब दो माह से बंद होने के कारण सैकड़ों लाभुक पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि योजना के तहत स्थापित जलमीनार पूरी तरह बंद है, जिसके चलते वार्ड संख्या 4, 5, 6, 9 और 10 के परिवारों को पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। इस गंभीर समस्या को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान ने एसडीओ सन्नी कुमार सौरव को एक लिखित आवेदन सौंपा है। उन्होंने आवेदन में मांग किया है कि बंद पड़े जलमीनार को तत्काल चालू कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को फिर से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके। पंकज पासवान ने बताया कि सरकार ने नल-जल योजना इसलिए लागू की थी ताकि लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित पानी मिल सके तथा जलजनित बीमारियों से मुक्ति मिल स...