बेगुसराय, फरवरी 8 -- बखरी, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के राटन गांव में शनिवार देर रात आग लगने से कर्कट का एक घर जल गया। घटना खाना बनाने के दौरान निकली चिंगारी से होने की बात बताई जा रही है। पीड़ित राटन निवासी गीता तांती की पत्नी मनीषा कुमारी ने इस संबंध में थाना एवं अंचल अधिकारी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता के अनुसार रात करीब 10 बजे खाना बनाते समय चिंगारी निकलने से अचानक आग लग गई जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना डायल 112 और अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना पर स्थानीय लोग, डायल 112 एवं दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.