पिथौरागढ़, जनवरी 13 -- पिथौरागढ़। मडमानले के गौरव पाठक का चयन अंडर -14 राज सिंह डूंगरपुर क्रिकेट ट्रॉफी के लिए हुआ है। मंगलवार को पिथौरागढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव उमेश चंद्र जोशी ने बताया कि उत्तराखण्ड की टीम से गौरव का चयन हुआ है,जो लेग स्पिन गेंदबाज हैं और मध्य क्रम में बल्लेबाजी करते हैं। मध्य प्रदेश के इन्दौर में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता भावना पाठक,पिता प्रकाश पाठक व गुरुजनों को दिया है। चयन पर एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश जोशी, भूपाल सिंह चुफाल,कोषाध्यक्ष दिनेश भट्ट, आयुष जोशी, दिव्यांश पंत, प्रकाश डिगारी, चयनकर्ता नेहा मेहता, राजिंन्द्र सिंह गुरो, मनोज कुमार, दिनेश चन्द्र जोशी, नवीन पुनेठा, कार्तिक परिहार ने खुशी जाहिर की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...