सहारनपुर, सितम्बर 1 -- सहारनपुर। राज विहार कॉलोनी में गणेश उत्सव पर ओ माय फ्रेंड गणेशा, तू रहना साथ हमेशा विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता व सृजनात्मकता के माध्यम से भगवान गणेश के विविध स्वरूपों को रंग-बिरंगे चित्रों में प्रस्तुत किया। गणेश उत्सव पर राजविहार कॉलोनी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में संकीर्तन भवन में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 15 बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदान प्रदर्शन किया। रंगों की छटा और मासूम कल्पनाओं ने कॉलोनीवासियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आध्या गर्ग, राध्या गर्ग, एकोम सेठी, अव्यान, माधव, वाणी अरोड़ा, दक्ष अग्रवाल, हर्षिता अग्रवाल, आराध्य, रिधान, अग्रिमा, ऐश्म्मा, नव्या, याशी गौतम और अनाया जिंदल ने प्रतिभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.