मुंगेर, जनवरी 1 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। समाजवादी पार्टी की ओर से बुधवार को समाजवादी नेता लोकबंधु राज नारायण की 39 वीं पुण्यतिथि अस्थाई कार्यालय बेलन बाजार में आयोजित की गई। सपा जिलाध्यक्ष पप्पू यादव के नेतृत्व में उपस्थित सपाइयों ने राज नारायण को नमन कर श्रद्धांजलि निवेदित किया। श्री यादव ने कहा कि राज नारायण ने विचारधारा और सिद्धांतों के दम पर वोट की चोट से इंदिरा गांधी को उसकी हद बताई। आज राजनारायण होते तो तय था भाजपा का अघोषित आपातकाल ना होता। लोहिया वाहिनी के प्रदेश महासचिव रविकांत झा ने कहा कि लोक बंधु राज नारायण भारतीय राजनीति के घुमक्कड़ नेता थे, जो इस देश के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के लिए जमीन और जान दोनों देते थे। आपातकाल के दौर में इंदिरा को उसके गढ में चुनाव में परास्त कर राज नारायण ने देश की राजनीति को एक नया दृष्टि और दर...