संतकबीरनगर, जनवरी 13 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। राज ग्लोबल एकेडमी मलोरना के छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित अमेच्योर गेम्स एंड स्पोर्ट्स फेडरेशन की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण एवं बॉस्केटबॉल में रजत पदक जीता है। छात्रों की इस सफलता पर विद्यालय के प्रबंध तंत्र के साथ ही छात्रों ने सभी को बधाई दी। राज ग्लोबल एकेडमी की प्रधानाचार्य सोसी जैकब ने बताया कि मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आयोजित नेशनल लेवल अमेच्योर गेम्स एंड स्पोर्ट्स फेडरेशन द्वारा आयोजित वॉलीबॉल एवं बास्केटबॉल प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में राज ग्लोबल एकेडमी की वॉलीबॉल टीम ने देशभर से आई मजबूत टीमों को पराजित करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि बास्केटबॉल टीम ने कड़े मुका...