नई दिल्ली, फरवरी 24 -- हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर कपूर परिवार का राज रहा है। इस परिवार की कई पीढ़ीयों ने ऑडियंस को अपनी शानदार फिल्मों से एंटरटेन किया। पाकिस्तान के पेशावर से आया ये परिवार हिंदी फिल्म जगत पर छा गया था। पृथ्वीराज कपूर के बाद उनके बेटे राजकपूर, रंधीर, ऋषि और राजीव कपूर के बाद उनके बच्चे करिश्मा, करीना और रणबीर कपूर फिल्मो का हिस्सा रहे। कई हिट फिल्में दे रहे हैं। लेकिन एक कपूर और था जिसका रिकॉर्ड आज तक कपूर परिवार का कोई भी हीरो नहीं तोड़ पाया। कपूर परिवार का वो पहला हीरो था। कपूर परिवार के उस हीरो ने अपने करियर में उस जमाने में 30 हिट फिल्में दी। और पॉपुलैरिटी तो ऐसी कि उस जमाने में अगर सोशल मीडिया होता तो शायद सब पीछे रह जाते।राज कपूर के थे चाचा कपूर परिवार के इस पहले हीरो का नाम है त्रिलोक कपूर। ये रिश्ते पृथ्वीराज कपूर के...