कोडरमा, मार्च 27 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । कोडरमा स्थित राज इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को क्लास एक से लेकर आठवीं तक के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अभिभावक भी काफी प्रसन्न दिखे। स्कूल सचिव सिद्धार्थ सिंह ने बच्चों के बेहतर भविष्य की कामना की। इसके साथ ही उन्हें 95 प्रतिशत और इससे अधिक अंक लाने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति की घोषणा की। इसके साथ ही क्लास में पहला,द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र- छात्राओं को परीक्षाफल के साथ बेहतर उपस्थिति और मेधावी छात्रों को मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया गया। स्कूल प्रिंसिपल राहुल घोष ने कहा कि शिक्षकों की लगन, मेहनत और समर्पण का ही परिणाम है कि बच्चे और अभिभावक मुस्कुरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोडरमा की शिक्षा को उंची उड़ान देने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.