बहराइच, नवम्बर 27 -- बहराइच। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मो. खालिद ने बताया कि हज यात्रियों की सुविधार्थ सऊदी अरब में तैनात किए जाने हेतु राज्य हज इंस्पेक्टर (एसएचआई) की कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा (सीबीटी) 29 नवम्बर को 10 बजे से अपरान्ह 05 बजे तक सम्पन्न होगी। कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा मानव निरीक्षित ऑनलाइन परीक्षा के अन्तर्गत सम्पन्न करायी जाएगी। परीक्षार्थी कैमरायुक्त डेस्कटॉप, लैपटॉप व मोबाइल का उपयोग कर किसी भी सुविधाजनक स्थान जैसे घर अथवा कार्यालय आदि स्थल से परीक्षा दे सकते हैं। खालिद ने बताया कि सिस्टम की आवश्यकताएं, आवश्यक निर्देश व परीक्षा हेतु यू.आर.एल. हज कमेटी आफ इण्डिया की वेबसाइट हजकमेटी डाट जीओवी डाट इन पर हज-2026 के सकुर्लर-21 के एनेक्जर में उपलब्ध हैं। मॉक टेस्ट व कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा के समय किसी प्रकार की तकनीकी सहायता ...