टिहरी, अक्टूबर 26 -- राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर खेल विभाग की ओर से नरेंद्रनगर में राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 7 से 9 नवंबर तक आहूत की जाएगी। जिला क्रीड़ाधिकारी दीपक रावत ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देशन में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विभाग की ओर से 7 से 9 नवंबर तक राजकीय इंटर कॉलेज नरेंद्रनगर के खेल मैदान में अंडर-14 और अंडर-18 पुरूष वर्ग की राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता कराई जा रही है। रावत ने अन्य जनपदों की टीमों को आमंत्रित करते हुए बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले बालकों की जन्मतिथि अंडर-14 वर्ग के लिए 1 नवंबर 2011 और अंडर-18 वर्ग के लिए 1 नवंबर या इसके बाद की होनी चाहिए। प्रत्येक टीम के खिलाडियों को आधार कार्ड,जन्म प्रमाणपत्र दोनों की छायाप्रति व मूलप्रति के साथ ही दो पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.