सिमडेगा, नवम्बर 16 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड के जामपानी पारिश में झारखंड स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जेएमएम जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना ने झंडोत्तोलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। वही अतिथि के रुप में फा गाब्रियल डुंगडुंग, मुखिया कारोलिना सोरेंग, सि कोर्नेलिया डुंगडुंग ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत यूसी जामपानी, संत पॉल हाई स्कूल, यूसी प्राइमरी और आरसी मिडिल स्कूल के छात्रों ने आधुनिक नागपुरी गीत पेश किया। मौके पर सांस्कृतिक नाच का आयोजन किया गया। मौके पर सफल प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.