कोटद्वार, दिसम्बर 3 -- दुगड्डा ब्लॉक के घाड़ क्षेत्र के अंतर्गत पीएमश्री जीआईसी बल्ली में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में यूकोस्ट द्वारा आयोजित उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग के अंतर्गत विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर छात्र गणेश को सम्मानित किया गया। सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ऋषि कंडवाल, जिला पंचायत सदस्य प्रमिला बलूनी, ज्येष्ठ प्रमुख सुनील नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य जयपाल सिंह, ग्राम प्रधान रजनी देवी, भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के सह संयोजक मधुसूदन बलूनी व गढ़वाल सांसद के पूर्व प्रतिनिधि चंडी प्रसाद कुकरेती ने ने गणेश को सम्मानित कर विद्यालय परिवार को बधाई दी। प्रधानाचार्य युगजीत चंद्र सेमवाल ने कहा कि गणेश ने प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय व क्...