बेगुसराय, जून 2 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिला स्थित टाउनशिप हॉकी मैदान में सब जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग के बच्चों की चयन प्रतियोगिता शुरू करायी गई। हॉकी एसोसिएशन बिहार की ओर से 6 जून से 8 जून तक राज्य स्तरीय हॉकी चैंपियनशिप में बेगूसराय की टीम भाग लेने जा रही है। इसके लिए चयन प्रतियोगिता मे पूरे जिले से बालक एवं बालिका वर्ग से लगभग 75 खिलाड़ी भाग लिये। चयन प्रतियोगिता समिति में हॉकी एसोसिएशन ऑफ बेगूसराय के अध्यक्ष सुमित सन्नी, उपाध्यक्ष अनुप कुमारी, संयुक्त सचिव अरविंद कुमार, रीना कुमारी एग्जीक्यूटिव मेंबर काजल कुमारी को शामिल किया गया था। कैंप लगातार 5 दिनों का चलेगा। बालिका वर्ग में 25 खिलाड़ियों एवं बालक वर्ग में 20 खिलाड़ी का चयन किया गया। इस कैंप में जिन खिलाड़ी का अभ्यास अच्छे तरीके से रहेगा उन्हीं खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.