बोकारो, मार्च 20 -- देवघर में 22 से 24 मार्च तक झारखंड राज्य हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें बोकारो जिला हैंडबाल टीम की ओर से एमजीएम हायर सेकेंड्री स्कूल के आठवीं कक्षा के छात्र नमन ऋषि व सातवीं कक्षा के छात्र अभिजीत कुमार कौशल का प्रदर्शन करेंगे। स्कूल के प्रधानाध्यापक फादर डा.जोशी वर्गीस ने कहा बेहतर प्रदर्शन के आधार पर बोकारो जिला हैंडबाल टीम में नमन ऋषि व अभिजीत कुमार को शामिल किया गया है। दोनों छात्र अपनी टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करेंगे। बोकारो जिला हैंडबाल टीम की मैनेजर स्कूल की शिक्षिका वंदना शर्मा होंगी। इसके माध्यम से खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं। शिक्षकों की देखरेख में विद्यार्थी राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर खेलकूद में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रधानाध्यापक फादर डा.जोशी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.