कोडरमा, फरवरी 1 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पलामू में तीन दिनी झारखंड सिनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता में कोडरमा के खिलाड़ियों का दब-दबा रहा। टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उप विजेता का खिताब अपने नाम किया। इस बार जिला की महिला कबड्डी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई टीमों को हराकर यह खिताब जीतने में कामयाब रही। कबड्डी एशोशिएशन अध्यक्ष संदीप कुमार सिन्हा, सचिव धमेन्द्र सिंह ने कहा कि यह कोडरमा के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि जिले के खिलाड़ी लगातार कबड्डी में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उप विजेता बनी टीम को बधाई देते हुए कहा कि इससे अन्य खिलाड़ियों में भी जोश भरेगा। बधाई देने वालों में सह सचिव विजय साव,जय पाण्डेय,उपाध्यक्ष तौफिक हुसैन,कुंदर राणा,सुनील साव,विलसन समेत अन्य लोग के नाम शामि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.