मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 6 -- मुजफ्फरपुर, खेल संवाददाता। डॉ. जगन्नाथ मिश्रा कॉलेज इंडोर स्टेडियम में 6 से 7 दिसंबर तक आयोजित 6ठीं बिहार राज्य स्तरीय सवात् चैंपियनशिप का उद्घाटन शनिवार को हुआ। प्रतियोगिता में बिहार के 22 जिलों के लगभग 700 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। 7 दिसंबर को 3 बजे से पुरस्कार वितरण होगा। इसमें प्रत्येक कैटेगरी से बेस्ट फाइटर चुने जाएंगे और पुरस्कृत किये जाएंगे। उद्घाटन के मौके पर मुख्य अतिथि नगर विधायक रंजन कुमार, विषिष्ट अतिथि उप महापौर डॉ. मोनालिसा, राज्य सवात् संघ बिहार के अध्यक्ष संजीव कुमार, आयोजन सचिव शिहान ई. राहुल श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव सूरज पंडित व कोषाध्यक्ष शिल्पी सोनम आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...