शाहजहांपुर, जनवरी 9 -- खेल निदेशालय और उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स खेल संघ के समन्वय से 6 और 7 जनवरी को अयोध्या में आयोजित राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जनपद के आदित्य वर्मा ने 5 किलोमीटर वॉक स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। आदित्य ने बरेली मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह उनकी पहली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता थी, जिसमें उन्होंने स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले आदित्य वर्मा राज्य स्तरीय स्कूली प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभाग कर चुके हैं। आदित्य वर्तमान में जिला खेल अधिकारी एसपी बमनिया के निर्देशन में एथलेटिक्स का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...