मुंगेर, जनवरी 13 -- टेटियाबंबर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के केसौली गांव की बेटी श्रेया रंजन ने राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर न सिर्फ अपने गांव बल्कि पूरे अनुमंडल का नाम रोशन किया है। श्रेया की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है। श्रेया डीएवी पब्लिक स्कूल, हवेली खड़गपुर की छात्रा हैं और इससे पहले भी वह विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुकी हैं। इसी कड़ी में डीएवी स्पोर्ट्स मीट के अंतर्गत रविवार को आयोजित निशानेबाजी प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल हवेली खड़गपुर के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 6 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता का आयोजन डीएवी हैदराबाद नगर एवं डीएवी दिल्ली एनसीआर में किया गया था, जिसमें देशभर के विभिन्न डीएवी विद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। खड़गपुर के खिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.