बहराइच, सितम्बर 13 -- बहराइच, संवाददाता। सप्तम राज्य स्तरीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 31 शिक्षकों का चयन किया गया है। जिनमें बहराइच से बलहा ब्लॉक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय अशरफा के सहायक अध्यापक प्रतीक का नाम शामिल है। गत वर्ष राज्य स्तरीय कहानी सुनाओ अक्टूबर में डायट में कराई गई थी। जिसमें से जुलाई 2025 में अंतिम रूप से दो शिक्षकों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया था। बीते दिनों लखनऊ में आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश भर से पहुंचे शिक्षकों में से निर्धारित मापदंड में खरे उतरे विभिन्न जनपद से 31 शिक्षकों का नाम राज्य स्तरीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता के लिए चयनित हुआ है। इन सभी शिक्षकों के लिए निर्धारित तिथि पर लखनऊ में सम्मानित किया जाएगा। सहायक अध्यापक प्रतीक गुप्ता ने बताया कि उनकी कहानी का विषय मेरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.