सुल्तानपुर, जनवरी 8 -- सुलतानपुर, संवाददाता। शहर स्थित नारायणपुर में शनिवार को भिड़ेंगी वालीबाल प्रतियोगिता में दिग्गज टीमें भिड़ेंगी l नारायणपुर स्मारक वॉलीबॉल टूर्नामेंट में लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, अयोध्या, गाजीपुर व आजमगढ़ की टीमें प्रतिभाग करेंगी l प्रतियोगिता के आयोजक भाजयुमो जिला अध्यक्ष चंदन नारायण सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता की सारी तैयारी हो गई है। इस अवसर पर कंबल वितरण का कार्यक्रम भी होगा। आयोजन संरक्षक पूर्व राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी गिरीश नारायण बब्बन सिंह की निगरानी में प्रतियोगिता होगी l जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव शिव नारायण सिंह ने बताया कि दर्शकों को अच्छा मैच देखने को मिलेगा l एक दिवसीय इस आयोजन में दर्शकों को बेहतरीन खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखने को मिलेगा l प्रतियोगिता के आयोजन सह सचिव मुनेंद्र मि...