रुद्रपुर, दिसम्बर 10 -- रुद्रपुर। राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष और महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल विभाग और उत्तरांचल वॉलीबॉल संघ के संयुक्त तत्वाधान में 11-14 दिसंबर तक आयोजित होगी। जिला क्रीड़ाधिकारी जानकी कार्की ने बताया कि 11-12 को महिला और 13-14 दिसंबर को पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता लीग कम नॉक आउट पद्धति के होंगे। प्रत्येक टीम में 12 खिलाड़ी, एक टीम मैनेजर सहित कुल 13 सदस्य होंगे। प्रतियोगिता में दो सौ से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। हरिद्वार, अल्मोड़ा, चम्पावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, गोपेश्वर, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, चम्पावत, देहरादून के टीमें प्रतिभाग करेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...