जमशेदपुर, जनवरी 20 -- पूर्वी सिंहभूम जिले के युवा प्रतिभागी मानव घोष ने झारखंड राज्य युवा आयोग द्वारा आयोजित युवा ज्ञान समागम 2025-26 के अंतर्गत राज्य स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि के रूप में भाग लेते हुए तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने जिले और विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया। मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद और विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष कुमार गौरव उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के दौरान मानव घोष ने मुख्य वक्ता की भूमिका में विषय पर तथ्य आधारित तर्क, तार्किक स्पष्टता और सशक्त प्रस्तुतीकरण दिया। उनकी विश्लेषणात्मक दृष्टि और नेतृत्व क्षमता से निर्णायक मंडल विशेष रूप से प्रभावित हुआ। प्रतियोगिता ...