पूर्णिया, मार्च 1 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया जिला लोक शिकायत निवारण अधिनियम के क्रियान्वयन में जनवरी माह की रैंकिंग में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत जिलों की कार्यक्षमता और शिकायत निवारण की तत्परता को ध्यान में रखते हुए यह रैंकिंग तय की जाती है। इस उपलब्धि के साथ पूर्णिया जिला बिहार के शीर्ष पांच जिलों में शामिल हो गया है जो जिला प्रशासन और अधिकारियों की कुशलता को दर्शाता है। पूर्णिया जिले का शीर्ष-5 में स्थान पाना प्रशासन की सक्रियता और पारदर्शिता का परिणाम है। जिले के अधिकारियों ने तेजी से शिकायतों का निवारण किया, जिससे नागरिकों को राहत मिली। प्रशासन द्वारा ऑनलाइन और ऑफलाइन शिकायत निवारण प्रणाली को मजबूत किया गया, जिससे समाधान की गति में तेजी आई है। लोक शिकायत निवारण अधिनियम नागरिकों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.