बगहा, दिसम्बर 3 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना तथा जिला प्रशासन मुंगेर के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय (अंतर प्रमंडल) विद्यालय योग बालिका खेल प्रतियोगिता 2025झ्र26 का आयोजन 03 से 06 दिसंबर तक प्रेक्षागृह मुंगेर में होगा। इसके लिए बुधवार को पश्चिम चंपारण जिले की टीम रवाना हो गई।अंडरझ्र14 तथा अंडर-17 बालिका आयु वर्ग के लिए तिरहुत प्रमंडल (मुजफ्फरपुर) के ओर से बेतिया के 07 बालिका खिलाड़ियों को स्टेशन से रवाना किया। जिला खेल पदाधिकारी विजय कुमार पड़ित ने शुभकामना देते हुए कहा हमें उम्मीद है कि योगासन विधा में अपने बेहतर प्रस्तुति के साथ सभी लोग राज्य स्तर पर मेडल प्राप्त करते हुए राष्ट्रीय स्तर के लिए अपनी स्थान सुनिश्चित करना है। राज्यस्तरीय योगासन प्रतियोगिता में तकनीकी पदाधिकारी के रूप में चयनित राष्ट्रीय यो...