बगहा, दिसम्बर 15 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय जिले के युवाओं ने राज्यस्तरीय वद्यिालय योगासन खेल प्रतियोगिता में बिहार के 09 प्रमंडलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और अंडर 14, 17 तथा 19 आयु वर्ग के कुल मेडल में 50 फीसदी के हस्सिेदारी बनाते हुए जिला तथा प्रमंडल को प्रथम स्थान दिलाया। उक्त जानकारी इनके प्रशक्षिक एवं राष्ट्रीय योगासन जज सह एम.जे.के. कॉलेज के योग प्रशक्षिक पवन कुमार चौधरी ने दिया। पवन कुमार ने बताया कि बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के ओर से आयोजित राज्य स्तरीय (अंतर प्रमंडल) वद्यिालय योग बालक खेल प्रतियोगिता 2025झ्र26 जो जिला खेल भवन अरवल में सम्पन्न हुआ। जिसमें जिले के 06 प्रतिभागियों ने 10 गोल्ड 07 सल्विर एवं 01 ब्रॉन्ज मेडल जीता है। अंडर 14 आयु वर्ग में आलोक भारती शक्षिण संस्थान के छात्र गुलशन कुमार तथा आशीष शर्मा की जोड़ी ...