बगहा, जनवरी 9 -- लौरिया, एक संवाददाता। लौरिया के साहू जैन विद्यालय के खेल मैदान में चल रहे स्व. परमानंद ठाकुर व स्व. मनोज ठाकुर राज्य स्तरीय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के तत्वाधान में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में लखनऊ की टीम ने शानदार क्रिकेट का प्रदर्शन करते हुए बनारस को 8 विकेट सेआसानी से पराजित कर दिया। बनारस के कप्तान महंत कुमार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया, लेकिन उनकी यह रणनीति सफल नहीं हो सकी। बनारस की पूरी टीम महज 18 ओवर में 72 रन पर सिमट गई। इनकी टीम की ओर से केवल आशीष ही दहाई अंक को पार किया। वे स्वयं अकेले 28 रन खेलकर नाबाद रहे, लेकिन टीम का कोई अन्य खिलाड़ी उनका साथ नहीं दिया। आशीष को छोड़कर शेष खिलाड़ी दहाई अंक को नहीं छू पाए और पुरी टीम मात्र 72 रनों पर ही लुढ़क गई। इधर लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम ने सधी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.