शाहजहांपुर, जनवरी 1 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। बरेली में आयोजित 69वीं राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैम्पियनशिप में शाहजहांपुर की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने विभिन्न मुकाबलों में प्रदर्शन किया, जिसके आधार पर टीम ने राज्य स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया। चैम्पियनशिप में प्रदर्शन के आधार पर शाहजहांपुर से ओम अरोड़ा और रेशव कुमार दिनकर का चयन राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन चैम्पियनशिप के लिए किया गया है। यह प्रतियोगिता 11 से 16 जनवरी तक दिल्ली में आयोजित होगी। चयन के बाद गुरुवार को कार्यालय में एसपी राजेश द्विवेदी ने दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान खेलों में निरंतर भागीदारी और अनुशासन पर जोर दिया गया। शाहजहांपुर पुलिस की ओर से दोनों खिलाड़ियों को आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए एसपी ने शुभकामन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.