कटिहार, फरवरी 10 -- समेली,एक संवाददाता गांधी मैदान पटना में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय बागवानी महोत्सव एवं प्रतियोगिता में कटिहार जिले के समेली प्रखंड अंतर्गत बखरी ग्राम के प्रगतिशील किसान पंचलाल मंडल ने अपनी उत्कृष्ट उपलब्धि से जिले का नाम रोशन किया। श्री मंडल ने जैविक एवं प्राकृतिक खेती पद्धति से उत्पादित उच्च गुणवत्ता वाले फल एवं सब्जियों का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में भाग लिया। महोत्सव के दौरान उनके द्वारा प्रस्तुत उत्पादों की गुणवत्ता, स्वाद, प्राकृतिक खेती की विधि तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनके प्रयासों की निर्णायक मंडल ने विशेष रूप से सराहना की। इन सभी मानकों पर खरे उतरने के बाद पंचलाल मंडल को प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।सम्मान समारोह में कृषि मंत्री ने श्री मंडल को पुरस्कार प्रदान करते हुए कहा...