हल्द्वानी, फरवरी 5 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। चमोली जिले के गोपेश्वर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय आमंत्रण अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए नैनीताल जिले की टीम का चयन कर लिया गया है। खेल विभाग की ओर से गुरुवार को हल्द्वानी स्थित मिनी स्टेडियम में ट्रायल आयोजित किए गए, जिनमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। चयन प्रक्रिया में हल्द्वानी, नैनीताल, रामनगर और लालकुआं क्षेत्र के 35 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों को खेल कौशल, फिटनेस और टीम समन्वय के आधार पर परखा गया। फुटबॉल कोच दिनेश सिंह रावत, आनंद देव और आनंद नेगी की देखरेख में सर्वश्रेष्ठ 11 खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित टीम 8 से 10 फरवरी तक गोपेश्वर के खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता में नैनीताल जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। चयनकर्ताओं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.