बागेश्वर, दिसम्बर 13 -- सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के डीडीहाट स्थित जिला एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव में कपकोट के राजकीय जूनियर हाईस्कूल रैथल के छात्र सचिन मेहता ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद का मान बढ़ाया। कक्षा 8 के छात्र सचिन ने नारी समाज की रीढ़ है विषय पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत करते हुए प्रदेश स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सचिन की इस उपलब्धि ने विद्यालय, क्षेत्र और जनपद को गौरवान्वित किया है। प्रतियोगिता में उनका मार्गदर्शन विद्यालय की शिक्षिका कलावती जोशी ने किया, जिनकी तैयारी और परिश्रम का सीधा प्रभाव छात्र के प्रदर्शन में दिखाई दिया। सचिन की सफलता ने यह साबित किया है कि संसाधन सीमित होने पर भी योग्य मार्गदर्शन, निरंतर अभ्यास और दृढ़ इच्छाशक्ति से बड़ी उपलब्धियाँ हासिल की जा सकत...