एटा, जनवरी 12 -- अयोध्या में आयोजित हुई राज्य स्तरीय सब जूनियर बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता में एटा की दिव्या कुमारी ने भाला फेंक में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उप क्रीड़ा अधिकारी पूजा भट्ट ने बताया कि 9 से 10 जनवरी तक अयोध्या में राज्य स्तरीय सब जूनियर बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें एटा की खिलाड़ी दिव्या कुमारी पुत्री सुनील कुमार ने अलीगढ़ मंडल का प्रतिनिधित्व कर गोला फेंक में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर दिव्या कुमारी ने जनपद को गौरवान्वित किया है। बालिका की सफलता से जनपद के खिलाड़ियों में उत्साह का संचार हुआ है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्टेडियम में पहुंचने पर खिलाड़ी का जोरदार स्वागत हुआ। भाला फेंक में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली दिव्या खे...