उन्नाव, जनवरी 7 -- उन्नाव। स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रहे मिथुन ने राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर जिले के नाम रोशन किया है। उन्होने 100 मीटर व 200 मीटर की दौड़ में यह सफलता पाई है। खेल निदेशालय की ओर से राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की गई है। अयोध्या के भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में छह से 19 जनवरी तक होने वाली इस प्रतियोगिता में विभिन्न मंडलों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ी मिथुन ने लखनऊ मंडल की टीम से हिस्सा लिया है। स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रहे मिथुन ने 100 और 200 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। इस पर मिथुन को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। खेलो इंडिया कोच कुशमेश कुमार ने बताया कि मिथुन ने जिला स्तर से लेकर मंडल स्तर तक लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.